चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
भारत-पाक वार्ता का जारी रहना सही दिशा में एक कदम
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-12-12 10:57 PM
पाकिस्तान की सीनेट के अध्यक्ष सैयद नैयर हुसैन बुखारी ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता प्रक्रिया का जारी रहना सही दिशा में एक कदम है। बुखारी पाकिस्तान के छह सांसदों के दल के नेता के तौर पर चार दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे। उन्होंने दोनों देशों के संसदीय प्रतिनिधियों की आवाजाही और अन्य स्तरों पर परस्पर आदान प्रदान बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के सांसद आपसी समक्ष विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बुखारी ने कहा कि हम अमन और प्यार का संदेश लेकर भारत आए हैं। हम चाहते हैं कि हमारी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने के लिए समग्र वार्ता हो। बातचीत प्रक्रिया का जारी रहना सही दिशा में एक कदम है। बुखारी राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी और लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के संयुक्त निमंत्रण पर यहां आए हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
