29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
शहीद जवान का शव गुरुवार को पहुंचने की संभावना
सीधी, एजेंसी
First Published:09-01-13 03:15 PM
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के हमले में कल मारे गए दो जवानो में से एक लांस नायक सुधाकर सिंह इस जिले के ढ़रिया गांव के निवासी थे। सुधाकर जिनकी उम्र 30 साल थी, पाकिस्तानी सैनिकों के कायराना हमले में मारे गए। उनके परिवार में पत्नी दुर्गा सिंह और चार महीने का पुत्र है।
वह 2002 में सेना में भर्ती हुये थे और तब से राजपूताना रायफल्स के साथ काम कर रहे थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुधाकर का शव आज शाम तक यहां पहुंचने की संभावना है और उनका अंतिम संस्कार कल किया जायेगा।
ढ़रिया गांव चुरहट विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसका प्रतिनिधित्व मध्यप्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह करते है। अजय ने जवान की मौत पर दुख प्रकट किया।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल