फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत का रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर रोक का आह्वान

भारत का रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर रोक का आह्वान

भारत ने विश्व समुदाय से रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आह्वान किया है।       संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में शामिल वरिष्ठ राजनयिक डी.बी वेंकटेश...

भारत का रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर रोक का आह्वान
एजेंसीSun, 26 Oct 2014 02:47 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने विश्व समुदाय से रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आह्वान किया है।
     
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में शामिल वरिष्ठ राजनयिक डी.बी वेंकटेश वर्मा ने विश्व संस्था में एक चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसी के भी द्वारा और कहीं भी रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की निंदा की जानी चाहिए और ऐसे हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिये बने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
      
वर्मा ने कहा कि भारत चाहता है कि रासायनिक हथियार संधिका प्राथमिक लक्ष्य निरस्त्रीकरण हो और विश्व के सभी हिस्से से रासायनिक हथियारों के नष्ट किये जाने तक यह प्राथमिक लक्ष्य बना रहना चाहिए। 
     
भारत ने इस संधि के तहत वर्ष 2009 में अपने सभी रासायनिक हथियारों को नष्ट कर दिया था। अब वह संयुक्त राष्ट्र के अन्य सदस्य देशों से रासायनिक हथियारों को खत्म किये जाने की प्रतीक्षा कर रहा है। भारत ने रासायनिक हथियार नष्ट करने में म्यांमार की ओर से किये गये अनुरोध का भी सकारात्मक जवाब दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें