फोटो गैलरी

Hindi NewsPHOTO: जब मंत्रीजी ने पकड़ी लेडी डॉक्टर की कॉलर और बोले...

PHOTO: जब मंत्रीजी ने पकड़ी लेडी डॉक्टर की कॉलर और बोले...

जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री चौधरी लाल सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल गई है। इसमें उन्हें एक महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए देखा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता लाल सिंह अमरनाथ...

PHOTO: जब मंत्रीजी ने पकड़ी लेडी डॉक्टर की कॉलर और बोले...
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Jul 2015 01:19 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री चौधरी लाल सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल गई है। इसमें उन्हें एक महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए देखा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता लाल सिंह अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए लखनपुर के सरकारी अस्पताल गए थे। अस्पताल में उन्होंने देखा कि डॉक्टर का कॉलर सही से नहीं था और उन्होंने उसे सही किया।

पूरे घटनाक्रम के चश्मदीद एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंत्री महिला डॉक्टर के पास गये और उनसे कहा कि बिटिया आपका कॉलर सही नहीं है और उन्होंने हाथ से उसे सही किया। महिला डॉक्टर ने कोई विरोध नहीं किया। अधिकारी ने कहा कि इसे देख रहीं अन्य महिला डॉक्टरों ने भी अपने अपने कॉलर सही कर लिए। उन्होंने कहा कि वहां काफी भीड़ थी। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में अनुचित तरीके से महिला डॉक्टर को छुआ।

मंत्री के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ मनदीप भंडारी और कठुआ के एसपी नासिर खान भी थे।  इस साल फरवरी में सिंह पर एक महिला डॉक्टर ने मानसिक उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। तब मंत्री ने कथित तौर पर एप्रन नहीं पहनने पर उस महिला डॉक्टर को खरी खोटी सुनाई थी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें