ब्रेकिंग
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
IIT में उत्तीर्ण शीर्ष 100 छात्रों की पहली पसंद बम्बई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-06-12 05:32 PM
आईआईटी में दाखिले के लिए सीटों के आवंटन के वास्ते पहले चरण के काउंसलिंग में मुम्बई परिसर शीर्ष 100 छात्रों की पहली पसंद के रूप में उभर कर सामने आया है। इसमें भी कम्प्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम पसंदीदा कोर्स बना है।
शीर्ष 100 रैंकिंग प्राप्त करने वालों में 86 छात्रों ने बम्बई परिसर में दाखिले लेने में रुचि दिखाई है। आईआईटी दिल्ली में शीर्ष 100 में से केवल 12 छात्रों ने दाखिले लेने की रुचि दिखाई। शीर्ष 1000 में से केवल एक छात्र ने आईआईटी कानपुर और एक छात्र ने आईआईटी मद्रास में दाखिला लेने में रुचि दिखाई है।
इस वर्ष काउंसलिंग का आयोजन करने वाले आईआईटी जेईई कार्यालय के अनुसार, इस वर्ष 17,465 छात्रों को काउंसलिंग के लिए चुना गया, जिसमें से 15,989 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। पहले चरण में 9,500 सीटों का आवंटन किया जायेगा, जिसमें से 11 विदेशी नागरिक हैं। कोई भी ओबीसी या अनुसूचिज जाति सीट खाली नहीं है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
