चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
हैदराबाद में नववर्ष के जश्न में 9 लोगों की मौत
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:01-01-13 02:06 PM
नववर्ष की शुरुआत के साथ ही आंध्र प्रदेश में हुई चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में नववर्ष का जश्न मना रहे कुछ लोग भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि शहर के पॉश इलाके, जुबली हिल्स में नए साल का जश्न मना रहे दो युवकों की उस वक्त मौत हो गई, जब एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना देर रात लगभग 1.30 बजे घटी।
शहर में घटी एक अन्य घटना में दो युवकों की मोटरसाइकिल से गिर जाने की वजह से मौत हो गई। पुलिस द्वारा हुसैन सागर झील की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों व फ्लाइओवरों को बंद करने और यातायात प्रतिबंध लगाने के बावजूद सैंकड़ों लोगों ने नव वर्ष का जश्न सड़कों पर उतर कर मनाया।
इनमें से अधिकांश लोग दो पहिया वाहनों पर सवार थे। एक दो-पहिया वाहन पर तीन लोग बैठे थे, जबकि कारों की रफ्तार भी खासी तेज थी। पुलिस ने नशे की हालत में गाड़ी चलाने वाले कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नववर्ष का जश्न मनाते वक्त कड़प्पा जिले में हुई एक अन्य घटना में दो युवाओं की मौत हो गई। दोनों दसवीं कक्षा के छात्र थे और मोटरसाइकिल पर केक लेकर आ रहे थे।
वहीं, हैदराबाद के नजदीक रंगा रेड्डी जिले के गांदेड में भी मंगलवार तड़के नववर्ष का जश्न मनाकर लौट रहे तीन लोगों की उस वक्त मौत हो गई, जब उनकी मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि इसी जिले के तंदूर क्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों दो पहिया वाहन पर सवार थे और पुलिस बैरिकेड्स में टकराने के बाद चार पहिया ने उन्हें कुचल दिया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
