मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
उत्तर व पूर्वी भारत में गर्मी से राहत नहीं
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-06-12 08:08 PM
देश के विशाल उत्तरी और पूर्वी मैदानी भागों में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है और अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में हालांकि आज तपिश कुछ कम रही और तापमान कल के 42.4 के मुकाबले 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी कल के 29.7 के मुकाबले 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। राज्य के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया। अलीगढ़ में हालांकि हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी के कहर से कुछ राहत मिली।
राज्य के गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद, लखनऊ, मेरठ और मुरादाबाद मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। इनके अलावा कानपुर और झांसी में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म इलाका बना रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हमीरपुर में 46.2, वाराणसी में 45.8 और बांदा में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पश्चिम बंगाल में भी काफी गर्मी पड़ रही है और अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। कोलकाता में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीरभूम, बर्दवान, बांकुरा, पुरूलिया और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी गर्म और उमसभरे दिनों का सिलसिला चल रहा है। कई स्थानों पर तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
00

गर्मी |
अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
