ब्रेकिंग
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी
गृह मंत्रालय ने की तोमर के परिजनों के लिये 10 लाख रुपये की मदद राशि की घोषणा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:26-12-12 11:37 AM
गृह मंत्रालय ने बस में बलात्कार मामले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में गंभीर रूप से घायल होने की वजह से मारे गये दिल्ली पुलिस के हवलदार सुभाष चंद तोमर के परिजनों के लिये 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा घोषित वित्तीय मदद के अलावा तोमर के परिवार को दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि मुहैया करायी जायेगी। सामूहिक बलात्कार के खिलाफ रविवार को इंडिया गेट पर हिंसक प्रदर्शनों में घायल हुये 47 वर्षीय हवलदार की कल मौत हो गयी थी।
तोमर करावल नगर इलाके में तैनात थे और उन्हें रविवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाने के लिये बुलाया गया था।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल