शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 01:02 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
युवती के दोस्त के आरोपों की जांच का आदेश
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-01-13 05:00 PM
Last Updated:07-01-13 08:03 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती के दोस्त के आरोपों की स्वतंत्र जांच का आदेश दिया है। दोस्त का आरोप है कि वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने में विलंब किया।

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी द्वारा की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शी युवक से दिल्ली पुलिस की भूमिका को लेकर लगाये गये गंभीर आरोपों पर पूछताछ होगी। बाद में अधिकारी पुलिस से भी जवाब-तलब करेंगे।

बताया जाता है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच समयबद्ध होगी। उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर को चलती बस में सामूहिक बलात्कार की वारदात की जांच न्यायमूर्ति उषा मेहरा की अध्यक्षता वाली एक सदस्यीय समिति कर रही है। समिति इस वारदात को लेकर जिम्मेदारी तय करेगी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न उपाय भी सुझाएगी।

समिति तीन महीने में अपनी रपट सौंपेगी, जिस पर सरकार कार्रवाई करेगी। कार्रवाई रपट के साथ समिति की रपट को संसद में पेश किया जाएगा। बलात्कार और बर्बरता का शिकार बनने के बाद सिंगापुर के अस्पताल में दम तोड़ने वाली बहादुर युवती के पुरुष मित्र ने चार जनवरी को पहली बार सार्वजनिक रूप से एक टीवी चैनल पर अपनी बात रखी थी और उस काली रात के बारे में विस्तार से बताया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°