गुरुवार, 20 जून, 2013 | 11:46 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हिमाचल में CM का फैसला सोनिया गांधी करेंगी: वीरभद्र
शिमला, एजेंसी
First Published:20-12-12 12:47 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
शुरुआती रुझानों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के जीत दर्ज करने के संकेतों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने आज कहा कि उन्होंने चुनाव में अपना पूरा जोर लगाया और अब मुख्यमंत्री के बारे में सोनिया गांधी तय करेगी।
   
सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे पार्टी को सत्ता में लाने का काम सौंपा गया था और मैंने अपना पूरा जोर लगाया था। अब हमारी राष्ट्रीय नेता को तय करना है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा।
   
प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रहे सिंह ने कहा कि शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि यहां कांग्रेस सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना नहीं है कि कांग्रेस हाईकमान किसी बाहरी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनायेगी। सिंह ने कहा, मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मुझे ऐसी उम्मीद नहीं है।
   
वीरभद्र सिंह ने कल भी अपने प्रतिद्वन्द्वी माने जा रहे केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के मुख्यमंत्री बनने की संभावना को खारिज करते हुए कहा था, वह दावेदार है या नहीं, मुझे नहीं पता। लेकिन वह यहां नहीं आ रहे हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°