फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा: भाजपा को सीएम प्रत्याशी बताने की चुनौती

हरियाणा: भाजपा को सीएम प्रत्याशी बताने की चुनौती

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का नाम घोषित करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की घेराबंदी करते हुए कांग्रेस ने हरियाणा के लिए मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी किसे बनाया जाएगा इसका खुलासा...

हरियाणा: भाजपा को सीएम प्रत्याशी बताने की चुनौती
एजेंसीFri, 22 Aug 2014 12:11 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का नाम घोषित करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की घेराबंदी करते हुए कांग्रेस ने हरियाणा के लिए मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी किसे बनाया जाएगा इसका खुलासा करने की चुनौती दी है।

लोकसभा में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाते हुए भाजपा ने कांग्रेस को अपना प्रत्याशी घोषित करने की चुनौती दी थी।

90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा का चुनाव होने में अब महज दो महीने रह गए हैं। ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा को अपना प्रत्याशी बताने की चुनौती पेश की है।

कांग्रेस ने अनधिकृत तौर पर निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही फिर से नामित किया है। कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए इस बार कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

रोहतक से जीतने में सफल रहे कांग्रेस सांसद और मुख्यमंत्री हुड्डा के बेटे दीपेंदर सिंह हुड्डा ने एक चुनावी रैली में लोगों से कहा, ''मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मुख्यमंत्री पद के लिए अपने प्रत्याशी का नाम घोषित करे। भाजपा का इस राज्य में कोई आधार नहीं है और उसका कोई नेतृत्व भी नहीं है। यह पार्टी केवल लोगों को गुमराह करने में जुटी है।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें