मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
हामिद अंसारी फिर चुने गए उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-08-12 07:55 PM
Last Updated:08-08-12 01:37 AM
हामिद अंसारी को एक बार फिर देश का उपराष्ट्रपति चुन लिया गया। देश के चौदहवें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान में संप्रग उम्मीदवार अंसारी ने राजग के जसवंत सिंह को करीब 252 मतों से पराजित किया। एस राधाकृष्णन के बाद अंसारी लगातार दूसरी बार उपराष्ट्रपति बनने दूसरे व्यक्ति हैं। राधाकृष्णनन 1952 से 1962 तक देश के उपराष्ट्रपति थे। उपराष्ट्रपति पद के लिए दूसरी बार चुनाव लड़ रहे 75 वर्षीय हामिद अंसारी को संप्रग के अलावा सपा, बसपा, माकपा और फारवर्ड ब्लाक का भी समर्थन हासिल था।
उपराष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी और लोकसभा के महासचिव टीके विश्वनाथन ने मतगणना के बाद अंसारी के निर्वाचन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 736 सांसदों ने मतदान किया। इनमें से आठ मतों को रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अंसारी को 490 मत मिले, जबकि जसवंत सिंह को 238।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए लोकसभा और राज्यसभा के कुल 787 सदस्यों को मतदान करना था जिनमें से 51 सदस्यों ने मतदान नहीं किया। इनमें केन्द्रीय मंत्री विलासराव देखमुख भी शामिल हैं जो इलाज के लिए चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
संसदीय कार्य मंत्री पवन बंसल के मुताबिक मतदान न करने वालों में बीजद के 21, तदेपा के 11, कांग्रेस एवं सहयोगी दल के छह और दो मनोनीत सदस्य शामिल हैं। मतदान न करने वाले अन्य सदस्यों में भाजपा, अगप, आरएसपी, टीआरएस के दो-दो सदस्यों के अलावा वाईएसआर कांग्रेस के जगनमोहन रेड्डी शामिल हैं।
जिन भाजपा सदस्यों ने मतदान नहीं किया उनमें शत्रुघ्न सिन्हा और दिलीप सिंह जूदेव शामिल हैं। सिन्हा बीमार होने के कारण वोट नहीं कर सके जबकि जूदेव की मां अस्वस्थ हैं। उधर संप्रग के सहयोगी तृणमूल कांग्रेस की काकोली दस्तीदार और कबीर सुमन विदेश में होने के कारण मतदान नहीं कर सके। इसी तरह सपा के ब्रज भूषण शरण सिंह भी मतदान में हिस्सा नहीं ले सके।
लोकसभा और राज्यसभा में मनोनीत सदस्यों को मिलाकर कुल 790 सदस्य हैं। इनमें से प्रणव मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने और विजय बहुगुणा के उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद इस्तीफे के कारण लोकसभा की दो सीट खाली हैं जबकि भाजपा के एक सदस्य जे शांता के चुनाव को अदालत ने रद्द कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में आज सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटे के अंदर मतदान करने वालों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी शामिल थे। इनके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी मतदान किया। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन की पहली मंजिल पर मतदान करने पहुंचे क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेन्दुलकर और फिल्म अभिऩेत्री रेखा आकर्षण का केन्द्र रहे। ये दोनों राज्यसभा के मनोनीत सदस्य हैं।

12

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल