मंगलवार, 21 मई, 2013 | 19:53 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
कांग्रेस ने गैस परियोजना पर मोदी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-12-12 10:10 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कांग्रेस ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक पत्रिका में छपी उस खबर के बारे में जवाब मांगा है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी (मोदी) सरकार ने गैस उत्खनन की एक परियोजना में एक विदेशी कंपनी को वस्तुत: बिना मतलब के करीब 20000 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी दी है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए एक पत्रिका के हवाले से मुद्दा उठाया लेकिन साथ ही यह स्पष्ट किया कि वह कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं और न न हीं किसी जांच की मांग कर रहे हैं। वह तो बस पत्रिका में प्रकाशित खबर में पेश किए गए तथ्यों की सच्चाई जानना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि अभी हाल में साप्ताहिक पत्रिका तहलका में एक लेख छपा है जो गुजरात में गैस उत्खनन के बारे में कई गंभीर किस्म के सवाल खड़े करता है और हम चाहते हैं कि गुजरात सरकार और वहां के मुख्यमंत्री इन सवालों का जवाब दें। उन्होंने कहा कि हम कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं और न न हीं किसी जांच की मांग कर रहे हैं। हम तो बस पत्रिका में प्रकाशित खबर में पेश किए गए तथ्यों की सच्चाई जानना चाहते हैं। जनता उत्सुक होगी इन सवालों पर स्पष्टीकरण जानने के लिए। इस बारे में जवाब गुजरात सरकार और मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आना चाहिए।
 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°