29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
गुजरात सरकार ने की राज्यपाल के इस्तीफे की मांग
अहमदाबाद, एजेंसी
First Published:01-12-12 10:24 PM
गुजरात सरकार ने शनिवार को प्रदेश के राज्यपाल डॉ कमला के इस्तीफे की मांग की और कहा कि इससे राजस्थान में उनके खिलाफ लंबित कथित जमीन घोटाले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सकेगी। राजस्थान में मेट्रोपालिटन अदालत ने एक सहकारी संस्था के समिति सदस्यों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं जिसमें डॉ कमला कार्यकारी सदस्य हैं।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास ने कहा कि कैसे एक समिति सहकारी, जिसकी कार्यकारी सदस्य राज्यपाल हैं, नियमों का उल्लंघन कर सकती है और अपने हर सदस्य के लिए 11 लाख रुपये कीमत दिखा भूखंड के हस्तांतरण की मांग कर सकती है जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि अब मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने 20 नवंबर 2012 को समिति सदस्यों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं, इसलिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए राज्यपाल का इस्तीफा देना सही रहेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
