पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
भाजपा की 89 उम्मीदवारों की तीसरी सूची में अमित शाह
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-11-12 11:29 PM
सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ कांड में आरोपों से जूझ रहे गुजरात के पूर्व गह राज्यमंत्री अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव में नारायणपुरा विधानसभा सीट से मैदान में उतरा है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए शाह समेत 89 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने दो चरण में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 89 उम्मीदवारों की अपनी सूची की घोषणा की। राज्य में 13 दिसंबर और 17 दिसंबर को मतदान होगा। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीईसी की बैठक में संभावित उम्मीदवारों की सूची प्रस्तुत की और उस पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी हासिल की।
सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ कांड में संलिप्तता के आरोपों से जूझ रहे और अदालत के आदेश पर पहले गुजरात से बाहर कर दिए गए शाह नारायणपुरा से चुनाव लड़ेंगे। बताया जाता है कि मोदी के विश्वस्त शाह उन पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं जिन्होंने कथित रूप से सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ कांड को अंजाम दिया था। आज जिन अन्य महत्वपूर्ण उम्मीदवारों की घोषणा की गई, उनमें आनंदीबेन पटेल भी हैं। आनंदीबेन पटेल भी मोदी की घनिष्ट सहयोगी हैं और वह घटलोडिया से चुनाव लडेंगी। अटकलें चल रही हैं कि यदि मोदी चुनाव के बाद राष्ट्रीय राजनीति में आते हैं तो गुजरात में आनंदीबेन पटेल ही कमान संभाल सकती हैं। मोदी की चौकरी के अन्य नेता भारतभाई दरियापुर से चुनाव मैदान में होंगे।
अपुष्ट खबर हैं कि 122 भाजपा विधायकों में 27 को टिकट नहीं मिला है। भजापा 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए अबतक 177 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। आज की सूची में 19 महिला, सात अनुसूचित जाति और 11 अनुसूचित जनजाति हैं।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
