29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
सौराष्ट्र में मोदी को डूबा सकता है पानी का संकट
राजकोट, एजेंसी
First Published:09-12-12 12:44 PM
Last Updated:09-12-12 03:52 PM
गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में पानी का संकट इस बार के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दा है, क्योंकि लोग इस समस्या को लेकर पिछले 10 साल से कुछ नहीं किए जाने से खासे नाराज हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस क्षेत्र में पानी के संकट का मुद्दा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ा संकट खड़ा करने वाला है?
सौराष्ट्र एक ऐसा क्षेत्र है, जहां कोई बारहमासी नदी नहीं है और यहां औसत बारिश भी होती है। इस कारण यह क्षेत्र सालों से जल संकट का सामना करना पड़ेगा।
राजकोट के जेतपुर कस्बे के निवासी सिंधभाई मवादिया है, सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे को हल करने को लेकर गंभीर नहीं है। क्षेत्र में पीने के पानी और सिंचाई के पानी का घोर संकट है।
सौराष्ट्र क्षेत्र के शहरों और गांवों में रहने वाले बहुत सारे लोगों का मानना है कि जल संकट के स्थायी समाधान को लेकर राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया है। इस क्षेत्र में सात जिले राजकोट, जूनागढ़, भावनगर, पोरबंदर, जामनगर, अमरेली और सुरेंद्र नगर हैं। इनमें पानी की सीमित आपूर्ति हो पाती है।
13

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
