छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
गुजरात विधानसभा चुनाव: रिकार्ड 68 प्रतिशत मतदान
राजकोट, अहमदाबाद, एजेंसी
First Published:13-12-12 08:14 PM
Last Updated:13-12-12 10:16 PM
गुजरात विधानसभा के लिए प्रथम चरण के चुनाव के तहत गुरुवार को रिकार्ड 68 प्रतिशत मतदान हुआ। यह चुनाव राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी के लिए सबसे बड़ा चुनाव है जो राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता की बागडोर संभालने की उम्मीद कर रहे हैं।
गुजरात परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष केशुभाई पटेल भाजपा के आर सी फाल्दू और कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया सहित राज्य के शीर्ष नेताओं का चुनावी भविष्य आज ईवीएम में बंद हो गया। आज 87 सीटों के लिए वोट डाले गए, जबकि राज्य में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 182 है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतदान हिंसा की एक दो घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा। ईवीएम में गड़बड़ी की कुछ शिकायतें भी प्राप्त हुई। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचक अधिकारी संजीव कुमार ने अहमदाबाद में बताया, राज्य में प्रथम चरण के तहत हुए चुनाव में लगभग 68 प्रतिशत मतदान हुआ है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
