ब्रेकिंग
CBI के दुरुपयोग से सरकार ने चार साल का कार्यकाल पूरा किया: अरुण जेटली
मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत
अहमदाबाद, एजेंसी
First Published:17-12-12 02:45 PM
Last Updated:17-12-12 05:44 PM
गुजरात कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के कथित उल्लंघन की शिकायत दायर की। पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी ने चुनाव के दिन वहीं प्रचार किया, जहां वह वोट डालने आए थे और इस तरह उन्होंने आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन किया है।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के समक्ष शिकायत दायर करने वाले कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के सदस्य विजय कनारा ने आरोप लगाया, मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद मोदी ने बाहर भीड़ को संबोधित किया और विजय चिन्ह दिखाते हुए मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की।
मोदी ने सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर रानिप स्थित निशान हाईस्कूल में अपना वोट डाला। उस समय वहां पार्टी के दर्जनों समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी वहां बड़े काफिले और दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आए और मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद उन्हें संबोधित भी किया।
कनारा ने कहा कि उन्होंने (मोदी) जहां वोट डाला, वह उस क्षेत्र से उम्मीदवार नहीं हैं और भाजपा उम्मीदवार की जीत के लिए अपील करना चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है तथा चुनाव आयोग को उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
रानिप में मोदी ने विधानसभा चुनाव जीतने और अगली सरकार भाजपा की बनने का विश्वास व्यक्त किया। मोदी ने वहां संवाददाताओं से कहा कि मैं सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। इस चुनाव में गुजरात के लोग हमें तीसरी बार मौका देकर हैट्रिक बनाएंगे। राज्य के लोग एक बार फिर भाजपा को सत्ता में लाएंग़े, यहां लोगों की भावनाएं आपको इसका स्पष्ट संकेत दे रही हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल