छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
वाइब्रेंट गुजरात समिट में ज्ञान आधारित गठबंधन पर खास जोर होगा: मोदी
गांधीनगर, एजेंसी
First Published:03-01-13 12:38 PM
Last Updated:03-01-13 12:42 PM
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आगामी वाइब्रेंट गुजरात समिट में खास जोर ज्ञान आधारित रणनीतिक साझीदारी और वैश्विक गठबंधन पर होगा। द्विवार्षिक वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन गुजरात सरकार द्वारा 11 से 13 जनवरी तक किया जाएगा।
मोदी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सरकार ने ज्ञान आधारित रणनीतिक साक्षीदारी और इसके द्वारा उद्योग एवं समाज की आमदनी बढाने के महत्व को बखूबी समझा है। इस बार वाइब्रेंट गुजरात समिट इन दो मुद्दों पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस तरह के मूल्यवान गठजोड़ों के जरिए नए आयाम तलाशने को प्रतिबद्ध है।
गुजरात के प्रधान सचिव (उद्योग) महेश्वर साहू ने कहा कि जापान, ब्रिटेन, चीन, कनाडा, अमेरिका, डेनमार्क, अफ्रीकी देशों और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों से वरिष्ठ राजनयिक इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं, टाटा समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एडीए समूह, एस्सार, फोर्ड मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा के उद्योगपति भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल