इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई IPL पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार
अन्य फोटो
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव में जीत हासिल कर लगातार तीसरे कार्यकाल की अपेक्षा कर रहे हैं। सर्वेक्षणों में भाजपा को बड़ी जीत मिलने की संभावना जताई गई है।
मणिनगर में मोदी को बढ़त, पहले चरण में पिछड़ी श्वेता
अहमदाबाद/शिमला, एजेंसी
First Published:20-12-12 08:53 AM
Last Updated:20-12-12 10:47 AM
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नतीजों के लिए जारी मतगणना में नरेंद्र मोदी एक बार फिर जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। दोनों ही प्रदेशों में इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी।
गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के पहले चरण में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी मणिनगर विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। मतगणना के पहले चरण में मोदी कांग्रेस की उम्मीदवार और अपनी प्रतिद्वंद्वी श्वेता भट्ट से काफी आगे हैं।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों के अनुसार मोदी को पहले चरण में 8,780 वोट मिले हैं, वहीं श्वेता के खाते में 1,015 वोट आये हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोधवाडिया पोरबंदर में भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं, जबकि गुजरात परिवर्तन पार्टी के महासचिव गोरधन जडाफिया भी भाजपा उम्मीदवार से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि जिन 160 निर्वाचन क्षेत्रों पर रुझान मिले हैं, उनमें से 100 में भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 57 सीटों पर आगे चल रही है, लेकिन उसे कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलती दिख रही है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) सौराष्ट्र क्षेत्र में तीन सीटों पर आगे चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी भी सीट पर परिणामों की घोषणा नहीं हुई है। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र मणिनगर में जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले राज्य में मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई। मोदी के विश्वस्त अमित शाह ने भाजपा को गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से दो-तिहाई सीटें मिलने का विश्वास जताया है। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 117 सीटें जीती थीं। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव और हिमाचल प्रदेश की सर्द वादियों में राजनीतिक गर्माहट के बीच विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में 33 मतगणना केन्द्र स्थापित किए हैं। मतगणना के लिए करीब आठ हजार कर्मचारी तैनात किए गए है। मतगणना के लिए सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए है। सीटों के रूझान दो से तीन घंटों के अंदर सामने आने लगेंगे।
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। मीडिया के विभिन्न एक्जिट पोल में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान जताया गया है। गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों के लिए दो चरणों में 13 और 17 दिसंबर को मतदान कराया गया था। हिमाचल प्रदेश की सर्द वादियो में राजनीतिक गर्माहट के बीच विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरु हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। दोपहर तक अधिकांश नतीजे आने की संभावना है।
राज्य में गत चार नवम्बर को हुए विधानसभा चुनाव में रिकार्ड 75 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में 459 उम्मीदवार खड़े हुए थे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस तथा सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के बीच है। कुछ सीटों पर निर्दलीयों भाजपा से अलग हुए हिमाचल लोकहित पार्टी अथवा वाम दलों ने तिकोना बना दिया। मुख्य प्रतिद्वंद्वियों में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल (पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह) मेजर विजय सिंह मनकोटिया, श्रीमती विद्या स्टोक्स, भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, हिलोपा के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह प्रमुख हैं।
धूमल ने दावा किया है कि राज्य में उनकी पार्टी फिर सत्ता में लौटने जा रही है। उनकी सरकार ने राज्य में विकास के इतने काम किए और सभी वर्गों को खुश रखा जिसके चलते भाजपा का सत्ता में लौटना तय है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री पद के दावेदार वीरभद्र सिंह ने कहा है कि एक्जिट पोल के नतीजों से भी अधिक सीटें लेकर उनकी पार्टी बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी और जनता से किए सभी वादे पूरे करेगी।

31

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(6)
Modi G आपकी ये जीत केंद्रीय राजनीती को ek सकारात्मक दिशा
By R.K.Gupta (20th-December-2012 07:02:PM)
VAH RE BAHADUR SHER BADHAI
By HARISH (20th-December-2012 05:33:PM)
Modi ji
You are BECOME A Next Prime Minister of INDIA
"JAY HIND"
By RAJNISH KUMAR PANDEY (20th-December-2012 03:39:PM)
MODI JI KO HAMARE TARAF SE BAHUT BAHUT BADHAI HIND JAI BHARAT,
By VIKRAM CHAUHAN (20th-December-2012 03:22:PM)
MODI JI KO BADHAI HO GUJRAT ME HATRIK LAGANE KE LIYE 2014 Ki LOKSABHA ME BHI AAPKE SATH BJP KI JAY HO
By RAHUL KUMAR SRIVASTAV (20th-December-2012 10:45:AM)
MODI G KO BADHI HO, HINDUTV KI VIJAY, 2014 LOKSABHA ME BHI HINDUTV KI VIJAY HINDUO JAGO
By HARISH (20th-December-2012 10:09:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल