रविवार, 19 मई, 2013 | 21:05 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
गीतिका आत्महत्या : कांडा का रिश्तेदार हिरासत में
गुड़गांव, एजेंसी
First Published:11-08-12 08:15 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा आत्महत्या के मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा के नजदीकी रिश्तेदार को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

निरीक्षक पंकज मलिक के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम ने शनिवार दोपहर को सिविल लाइंस स्थित कांडा के घर पर छापा मारा और करीब एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''हमने घर में उपस्थित 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। वह कांडा का नजदीकी रिश्तेदार है।''

मलिक ने कहा, ''हम गोपाल कांडा की तलाश में हैं लेकिन वह यहां नहीं है।'' पुलिस ने घर पर मौजूद कांडा के परिवार के लोगों से पूछताछ की। कांडा के कार्यालय की भी तलाशी ली।

कांडा ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा था कि उन्हें दिल्ली पुलिस से नोटिस मिला है और वह बुधवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे। इसके बाद कांडा फरार हो गए थे।

गीतिका का शव पांच अगस्त को उनके उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार स्थित आवास पर लटका हुआ पाया गया था। सुसाइड नोट में गीतिका ने कांडा व अरुणा चड्ढा का नाम लिया था। कांडा के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया गया था। उन्हें उनकी पूर्व कर्मचारी गीतिका की मौत के मामले में पूछताछ के लिए सम्मन भेजा गया था। अरुणा पहले ही पुलिस हिरासत में हैं।

कांडा एमडीएलआर एयरलाइंस के मालिक हैं, जहां गीतिका विमान परिचायिका थीं। वर्ष 2००9 में एयरलाइंस ने काम करना बंद कर दिया था। गीतिका को कांडा के स्वामित्व वाली एक अन्य कम्पनी में पदस्थ कर दिया गया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°