29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
गोवा में बलात्कार पीड़िता को धमकी, मामला दर्ज
पणजी, एजेंसी
First Published:03-01-13 11:15 AM
गोवा पुलिस ने बलात्कार पीड़िता को जेल के भीतर से फोन कर धमकी देने वाले संदिग्ध सीरियल किलर महानंद नाइक के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता की ओर से की गई शिकायत की जांच में पता चला है कि महिला को उस मोबाइल नंबर से फोन किया गया, जिसका लोकेशन अगोदा जेल था। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि कैसे मोबाइल फोन जैसा प्रतिबंधित समान जेल के भीतर ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार नाइक ने महिला को जिस नंबर से धमकी भरे फोन किए थे, वह नाचिनोला गांव के निवासी विलफ्रेड रोड्रिग्स के नाम पर दर्ज है।
प्रवक्ता ने कहा कि रोड्रिग्स का कहना है कि वह महानंद नाइक को नहीं जानता। जांच में पता चला है कि सिम कार्ड हासिल करने के लिए दिए गए दस्तावेज फर्जी थे।
नाइक पर बलात्कार के 18 मामले दर्ज थे जिनमें से वह आठ में बरी हुआ है। उस पर अपनी पत्नी की सहेली के साथ दुष्कर्म करने और फिर उसे धमकी देने का आरोप है।

00

गोवा पुलिस| बलात्कार पीड़िता| जेल| फोन| धमकी
|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल