सोमवार, 21 मई, 2012 | 23:08 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
गोवा चुनावों के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची
पणजी, एजेंसी
First Published:06-02-12 09:40 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोवा में तीन मार्च को होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए अपने 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में पांच ईसाई उम्मीदवार शामिल हैं।

भाजपा हाईकमान ने दिल्ली में रविवार की देर रात यह सूची जारी की। बाद में यह सूची पणजी स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय में भेजी गई। पांच ईसाई उम्मीदवारों में फ्रांसिस डीसूजा (मपूसा), माइकल लोबो (कालानगुटे), कार्लोस अल्मीडा (वास्को), मैथेनी सालहान्हा (कॉटेलिम) व ग्लेन टिक्लो (एल्डोना) शामिल हैं।

सूची में अन्य उम्मीदवारों में ज्यादातर वर्तमान विधायकों के नाम हैं। अपवाद के रूप में गोविंद पर्वतकर (पोरवोरिम), राजेंद्र आर्लेकर (पेरनम), प्रमोद सावंद (सैंक्विलिम), विश्वजीत राणे (पोरीम), सत्यविजय नायक (वाल्पोई) और सुभाष नाइक (कन्कोलिम) शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अल्पसंख्यकों को टिकट देने के पीछे का मकसद यह है कि पार्टी गोवा के अल्पसंख्यक समुदाय तक अपनी पहुंच बनाना चाहती है। गोवा की आबादी का 26 प्रतिशत हिस्सा ईसाई हैं तो सात प्रतिशत हिस्सा मुसलमान है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°