चारा घोटाला: लालू, जगन्नाथ के भाग्य का फैसला 15 को चारा घोटाला: लालू, जगन्नाथ के भाग्य का फैसला 15 को बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे चारा घोटाला: लालू, जगन्नाथ के भाग्य का फैसला 15 को ब्रिटिश दंपति अपहरण: एनएसए के तहत आठ गिरफ्तार बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे श्रीलंका की खराब शुरुआत श्रीलंका की खराब शुरुआत खाद्य सुरक्षा विधेयक में बाधा के लिए विपक्ष जिम्मेदार: सोनिया
पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह की सुरक्षा वापस ली गई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:26-12-12 10:04 PM
सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का समूचा सुरक्षा घेरा वापस लेने का फैसला किया है। सिंह भ्रष्टाचार, दिल्ली में सामूहिक बलात्कार और अन्य मुद्दों पर कई प्रदर्शनों में भाग लेते रहे हैं।
सेना के सूत्रों ने यहां बताया कि पूर्व सेना प्रमुख को 30 नवम्बर तक जैड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन एक समीक्षा बैठक में गृह मंत्रालय ने फैसला किया कि उन्हें किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि सेना मुख्यालय को फैसले से अवगत कराए जाने के बाद वह सिंह की सुरक्षा से बुलेट प्रूफ कार सहित सभी वाहनों और 30.35 सुरक्षाकर्मियों को वापस लेने की प्रक्रिया में है।
सूत्रों ने कहा कि सिंह की सुरक्षा में हर समय सात वाहनों और 30.35 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। गत 31 मई को सेवानिवृत्त हुए जनरल वीके सिंह को 30 नवम्बर तक जैड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी और रक्षा मंत्री एके एंटनी से नौ महीने और सरकारी आवास में रहने की अनुमति मांगे जाने के बाद उन्हें दिल्ली छावनी क्षेत्र में एक साल तक सरकारी आवास में रहने की अनुमति मिली थी।
दिल्ली पुलिस ने 16 दिसंबर को चलती बस में एक लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में कथित भूमिका के लिए प्राथमिकी में सिंह का नाम भी दर्ज किया है ।
01

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
