UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
गीतिका मामले में हर पहलू पर गौर करेंगे: महिला आयोग
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-08-12 09:46 PM
पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा की खुदकुशी मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी जांच में हर पहलू पर गौर करेगी। आयोग की सदस्य शमीना शफीक ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमने गीतिका के माता-पिता और भाई से बात की है। जल्द ही गोपाल कांडा (हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री) से बात करेंगे।’
गीतिका ने रविवार को उत्तरी दिल्ली स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट में उसने कांडा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शमीना ने कहा, ‘बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हम मामले के हर पहलू पर गौर करेंगे।’ गीतिका के भाई गौरव शर्मा के अनुसार, कांडा उनकी बहन और उसकी सहकर्मी अरुणा चड्ढा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
गीतिका ने कांडा के स्वामित्व वाली एमडीएलआर एयरलाइंस में बतौर विमान परिचारिका काम किया था। वर्ष 2009 में इस एयरलाइंस के बंद होने पर कांडा ने उसे अपनी एक अन्य कम्पनी में नौकरी दी थी। गीतिका को खुदकुशी के लिए बाध्य करने का मामला दर्ज होने के बाद कांडा हरियाणा के गृह राज्यमंत्री और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने कहा कि वह इस मामले से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति से बातचीत करने के बाद ही जांच रिपोर्ट पेश करेगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
