खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
दुष्कर्म मामले पर सोनिया सख्त, पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचीं
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:19-12-12 12:58 AM
Last Updated:19-12-12 09:43 AM
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि सरकार को ऐसे कड़े कदम उठाने चाहिए जिससे कि सामूहिक बलात्कार जैसी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो जैसा कि राजधानी में 23 वर्षीय एक लड़की के साथ हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सामूहिक बलात्कार की शिकार 23 वर्षीय लड़की की हालत के बारे में जानकारी लेने सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं।
सोनिया ने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा से बातचीत की और उनसे हरसंभव कदम उठाने को कहा जिससे सुनिश्चित हो कि इस तरह की घटनाएं फिर से न हों।
कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म मामले पर सोनिया चाहती हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए। इससे पहले दिन में संसद के दोनों सदनों ने दक्षिण दिल्ली में चलती बस में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर चिंता व्यक्त की।
पार्टी विचारधारा से उपर उठकर विभिन्न दलों के सदस्यों ने ऐसे अपराध को अंजाम देने वालों को मत्युदंड देने की मांग की।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
