UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
दुष्कर्म पीड़िता की मां अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-12-12 06:29 PM
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 23 वर्षीया युवती के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जाने के समय उसकी मां बेहोश हो गई। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार की एक पड़ोसी विमला ने आईएएनएस से कहा, ''जैसे ही शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाने लगा वह मूर्छित होकर गिर पड़ी।''
युवती के साथ इस माह की शुरुआत में एक चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और उसे बुरी तरह पीटा गया था। सिंगापुर से उसका शव लाए जाने के बाद रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना के बाद से ही देशभर में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं।
शनिवार की शाम से ही दक्षिण पश्चिम दिल्ली के महावीर एंक्लेव में पीड़िता के एक रिश्तेदार के घर सांत्वना देने वाले लोग जुटने लगे थे। ज्ञात हो कि गत 16 दिसम्बर को युवती के साथ चलती बस में दुष्कर्म किया गया था और उसे तथा उसके पुरुष मित्र को बेरहमी से पीटने के बाद दोनों को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। पीड़िता को दस दिनों तक सफदरजंग अस्पताल में रखा गया था। हालत बिगड़ने के बाद उसे सिंगापुर ले जाया गया था, जहां शनिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
