बुधवार, 22 मई, 2013 | 21:52 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
UP में ऑयल मिल में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
लखनऊ, एजेंसी
First Published:28-04-12 06:02 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के आशापुर इलाके में स्थित झुनझुनवाला ऑयल मिल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई गई है।

अग्निशमन विभाग के मुताबिक वाराणसी के आशापुर इलाके में स्थित ऑयल मिल में शनिवार दोपहर शार्ट शर्किट होने से आग लग गई। आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आशापुर स्थित झुनझुनवाला ऑयल मिल में शार्ट शर्किट की वजह से आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए 14 गाडियों को लगाया गया है।

ऑयल मिल में आग वनस्पति एवं एग्रो यूनिट में लगी हुई है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी मिल में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों को हटाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि आग में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है। आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°