मंगलवार, 21 मई, 2013 | 20:13 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
CBI की सिफारिश पर BEML प्रमुख नटराजन निलंबित
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-06-12 02:03 PM
Last Updated:11-06-12 02:10 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रक्षा मंत्रालय ने टाट्रा मामले में सीबीआई की सिफारिश पर सोमवार को बीईएमएल प्रमुख वीआरएस नटराजन को निलंबित कर दिया।

मामले में पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्हें 600 टाट्रा ट्रकों की खरीद से संबंधित एक सौदे को मंजूरी देने के लिए 14 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश की गई थी।
  
रक्षा मंत्रालय की अनुमति के बिना जनरल वीके सिंह को मानहानि संबंधी नोटिस भिजवाने पर मंत्रालय ने बीईएमएल प्रमुख को कारण बताओ नोटिस भेजने के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया है।
  
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीतांशु कार ने बताया कि सरकार ने सीबीआई की इस सिफारिश के बाद बीईएमएल के मुख्य प्रबंध निदेशक को निलंबित कर दिया कि उचित जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पद से दूर रखा जाना चाहिए।

सीबीआई वर्तमान में नटराजन के खिलाफ विभिन्न आरोपों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य प्रबंध निदेशक का प्रभार बीईएमएल के सबसे वरिष्ठ संचालन निदेशक पी़ द्वारकानाथ को सौंपा गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°