राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक आज, मोदी होंगे शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार अमेरिका के ओक्लाहोमा में भयंकर बवंडर, 51 की मौत IPL: कौन कटाएगा फाइनल का टिकट...मुंबई या चेन्नई IPL: कौन कटाएगा फाइनल का टिकट...मुंबई या चेन्नई IPL: कौन कटाएगा फाइनल का टिकट...मुंबई या चेन्नई
हर पल सजग रहने की जरूरत: विशेषज्ञ
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-12-12 10:04 PM
देश में लोकतंत्र का प्रतीक समझे जाने वाले भारतीय संसद पर हमले के 11 साल बीत जाने के बावजूद खतरा अभी टला नहीं है और विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में इस तरह के किसी भी हमले से बचने के लिए हमें हर पल सजग रहने तथा अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने की जरूरत है।
रक्षा मामलों के विशेषज्ञ मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) दीपाकंर बनर्जी ने कहा कि संसद पर आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद प्रबंध किए हैं। इसके अंतर्गत सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई और साथ ही उन्हें अत्याधुनिक तकनीक से भी लैस किया गया। उन्होंने कहा कि भारत की पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से लगती सीमा बहुत लंबी है जबकि दूसरी तरफ सीमा के उस पार बड़ी संख्या में प्रशिक्षित आतंकवादी इस ताक में बैठे हैं कि कब मौका मिले और कब घुसपैठ करें।
उधर, रक्षा मामलों के विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) शंकर राय चौधरी का मानना है कि भारत ने इस हमले से कई सबक सीखे लेकिन क्रियान्वित एक भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि केवल नित नए संगठन बना देने से कुछ नहीं होगा बल्कि हमें सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए वर्तमान संगठनों को मजबूत करना होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
