फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली के उप राज्यपाल अमेरिका दौरा बीच में छोड़ लौटे

दिल्ली के उप राज्यपाल अमेरिका दौरा बीच में छोड़ लौटे

दिल्ली के उप राज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना सरकार की ओर से संदेश मिलने के बाद अपना अमेरिका दौरा बीच में छोड़ कर लौट आए हैं और आज वह शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें सुरक्षा का जिम्मा...

दिल्ली के उप राज्यपाल अमेरिका दौरा बीच में छोड़ लौटे
एजेंसीMon, 24 Dec 2012 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के उप राज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना सरकार की ओर से संदेश मिलने के बाद अपना अमेरिका दौरा बीच में छोड़ कर लौट आए हैं और आज वह शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिस अधिकारियों के संभावित निलंबन जैसे कड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।
     
बीती रात लौटे खन्ना 23 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार के विरोध में इंडिया गेट और राजपथ पर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर पहले ही पुलिस आयुक्त नीरज कुमार को निर्देश दे चुके हैं।
     
सूत्रों ने बताया कि अमेरिका की निजी यात्रा पर गए खन्ना राजधानी में नाजुक स्थिति के मद्देनजर केंद्रीय गह मंत्रालय से मिले संदेश के बाद अपना दौरा बीच में छोड़ कर लौटे हैं।
     
उन्होंने आज सुबह कई महिला संगठनों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि महिलाओं के बीच विश्वास बहाली के लिए कई कदम उठाए जाएंगे जो रविवार के सामूहिक बलात्कार कांड के बाद परेशान हैं। खन्ना ने विरोध प्रदर्शनों में शामिल कई छात्र नेताओं को भी वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।
    
सूत्रों ने बताया कि खन्ना द्वारा दोपहर बाद शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बुलायी बैठक में कड़े फैसले लिए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में रहते हुए भी खन्ना दिल्ली पुलिस आयुक्त को आवश्यक निर्देश दे रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें