बड़ी खबर...पुणे की यरवडा जेल भेजे गए संजय दत्त यूपीए-2 के चार साल, मनमोहन सिंह पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
गैंगरेप पीड़िता की हालत नाजुक, अभी भी वेंटिलेटर पर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-12-12 01:31 PM
Last Updated:18-12-12 05:47 PM
दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की शिकार बनी 23 वर्षीया पीड़िता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता को वेंटिलेटर पर रखा गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अस्पताल के प्रेस सूचना अधिकारी एस. एन. मकवाना ने बताया कि पीड़िता की हालत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह डॉक्टरों से बात कर पा रही है।
पीड़िता का इलाज कर रहे अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि उनकी फिलहाल किसी तरह की सर्जरी की योजना नहीं है।
ज्ञात हो कि रविवार की रात पीड़िता अपने मित्र के साथ एक निजी बस में चढ़ी थी, जहां सात लोगों ने उसके साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे महिपालपुर इलाके के पास चलती बस से फेंक दिया था।
बलात्कार और निर्दयी यातनाओं के बाद रविवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती लड़की को अब भी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बीडी अठानी ने कहा कि उसकी स्थिति कल से बेहतर हुई है। उसकी चेतना का स्तर कल से काफी बेहतर हुआ है। उसकी रविवार को एक सर्जरी हुई है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की पर अगले 48 से 72 घंटों तक डॉक्टरों द्वारा करीबी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर नियमित रूप से उसकी स्थिति देख रहे हैं, ताकि उसका सर्वश्रेष्ठ इलाज हो सके।
डॉक्टर ने कहा कि लड़की का चेतना स्तर कल से काफी बेहतर हुआ है और उसका लगातार इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि चोटों की प्रकृति को देखते हुए हम अब भी उसे खतरे से बाहर नहीं कह सकते।
डॉक्टरों ने कहा कि मेडिकल छात्रा के सिर और चेहरे पर काफी चोटें लगी हैं, क्योंकि उस पर लोहे की छड़ से निर्दयता से हमला किया गया।

00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
DESH KI ANTRIK VAYVASHTA BILKUL JARJAR HO CHUKI JISSE AISE LOG BINA DAR / BHAY KE OR SOCHE GANG RAPE KAR RAHE KYOKI UNHEY PATA HAI KI UNKA KOI KUCH NAHI KAR SAKATA OR POLICE TO BILKUL BHI ENHE SIRF BICH CHORAHE ME TADPHA-TADPHA KE PHANSI HI EK MATR HAL KEWAL DAR PAIDA KARO OR SAJA WARNA KO BHI BETI SURAKSHIT NAHI HOGI IS HINDUSTAN ME AGAR YAHI DASHA RAHI
By k. n. sharma (18th-December-2012 05:08:PM)
i hate the people who avoid hindi
By shatrughan (18th-December-2012 02:41:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल