खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
नामधारी की पुलिस हिरासत अवधि 2 दिन और बढ़ी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-12-12 09:33 PM
दिल्ली की स्थानीय अदालत ने शराब व्यवसायी पोंटी चड्ढा एवं उसके भाई हरदीप चड्ढा हत्याकांड में आरोपी सुखदेव सिंह नामधारी की पुलिस हिरासत अवधि दो और दिन के लिए बढ़ा दी। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के बर्खास्त अध्यक्ष नामधारी पर हरदीप की हत्या का आरोप है।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राजिंदर सिंह ने बुधवार को नामधारी की पुलिस हिरासत अवधि सात दिसम्बर तक के लिए बढ़ा दी। पुलिस ने अदालत से कहा था कि नामधारी एवं इसी मामले में गिरफ्तार उसके अंगरक्षक सचिन त्यागी की आमने सामने पूछताछ होनी है।
छतरपुर स्थित एक फार्महाउस में 17 नवंबर को कथित तौर पर सम्पत्ति विवाद को लेकर आपसी गोलीबारी में चड्ढा बंधुओं की मौत हो गई थी। नामधारी को 23 नवंबर को उत्तराखंड स्थित उसके फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
