प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल
पुलिस ने सुभाष चंद्रा को जारी किया तीसरा नोटिस
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-12-12 10:00 PM
जी समूह के दो संपादकों की ओर से कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कंपनी जेएसपीएल से कथित तौर 100 करोड़ रुपये की उगाही की कोशिश के मामले में दिल्ली पुलिस ने समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा को तीसरा नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने को कहा है। समूह के संपादकों पर आरोप है कि उन्होंने जेएसपीएल के खिलाफ नकारात्मक खबरें न दिखाने की एवज में 100 करोड़ रुपये की मांग की थी।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चंद्रा और उनके बेटे पुनीत गोयनका को नोटिस जारी कर कहा है कि वे शनिवार को जांच में शामिल हों। अपराध शाखा की ओर से यह नोटिस ऐसे समय में जारी किया गया है जब एक दिन पहले ही चंद्रा ने अपने वकील के जरिए पुलिस को लिखे पत्र में कहा था वह नोटिस देने के चार दिनों के अंदर मामले की जांच में शामिल होने को तैयार हैं। दिल्ली पुलिस ने सुधीर चौधरी और समीर आहलूवालिया नाम के संपादकों की गिरफ्तारी के बाद पिछले महीने चंद्रा को दो नोटिस जारी किए थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
