मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मोदी बोले, संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ
ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार किडनैपिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान फरार घोषित
श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद
चोटों से हुई कांस्टेबल की मौत, ह्दय समस्या नहीं: परिवार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:26-12-12 05:12 PM
इंडिया गेट पर प्रदर्शनों के दौरान ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुभाष तोमर की मौत के कारण पर गहराते संदेह के बीच परिवार ने एक प्रत्यक्षदर्शी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी मौत अफरातफरी में आई चोटों के कारण हुई।
तोमर के पुत्र आदित्य ने कहा कि मेरे पिता की मौत इंडिया गेट पर प्रदर्शनों के दौरान मची अफरातफरी के कारण हुई। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें धक्का दिया, उन्होंने उन्हें कुचल दिया। उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। ये दावे गलत हैं कि उन्हें कोई चोट नहीं आई।
खुद के प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले पत्रकारिता के छात्र योगेंद्र ने पुलिस की इस बात को खारिज किया कि कांस्टेल सुभाष तोमर को प्रदर्शनकारियों ने पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। योगेंद्र का कहना है कि सुभाष तोमर खुद गिरे थे।
तोमर के परिवार ने दावा किया कि पुलिसकर्मी को हदय संबंधी कोई समस्या नहीं थी। तोमर के रिश्तेदार नवीन चौधरी ने कहा कि तोमर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। उन्हें हदय संबंधी कोई समस्या नहीं थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
