रविवार, 19 मई, 2013 | 05:29 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
दिल्ली के हर थाने में होंगी महिला उप-निरीक्षक, कांस्टेबल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-01-13 09:35 PM
Last Updated:03-01-13 10:49 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सभी 166 पुलिस थानों में दो महिला उप निरीक्षक और सात महिला कांस्टेबलों की तैनाती के लिये आदेश दिये हैं।

गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने घोषणा की कि हर थाने में महिला कांस्टेबलों की तैनाती के लिये दिल्ली पुलिस विशेष अभियान चलायेगी ताकि महिलाओं में विश्वास पैदा हो सके।

शिंदे ने कहा कि मैंने हर थाने में दो महिला उप निरीक्षक और सात महिला कांस्टेबलों की तैनाती के लिये फाइल पर दस्तखत कर दिये हैं। गृह मंत्री का यह आदेश 16 दिसंबर को हुई सामूहिक बलात्कार की घटना पर पनपे जनविरोध के बाद आया है।

दिल्ली में करीब 166 पुलिस थाने हैं और दिल्ली पुलिस में 83000 पुलिसकर्मियों का कार्यबल है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°