शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
दिल्ली में मेट्रो सेवाएं बहाल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-07-12 11:20 AM
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह 8.45 बजे दिल्ली मेट्रो की सभी छह लाइनों पर मेट्रो सेवाएं बहाल हो गई हैं। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से मेट्रो सेवाएं दो घंटे तक बाधित रही थीं।
दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि सभी छह लाइनों पर सुबह 8.45 बजे मेट्रो सेवाएं बहाल हो गई हैं। हम प्राथमिकता के आधार पर भूटान से पनबिजली ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से हम सुबह छह से सात बजे तक मेट्रो सेवाएं नहीं दे पाए। बाद में हमने सभी लाइनों पर 25 प्रतिशत सेवाएं बहाल कीं और अब सभी मेट्रो रेलगाडियां सामान्य रूप से चल रही हैं।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में बिजली आपूर्ति के मुख्य स्रोत नॉर्दर्न ग्रिड के ठप्प हो जाने से राष्ट्रीय राजधानी में 190 किलोमीटर के मेट्रो नेटवर्क पर सेवाएं प्रभावित रहीं।
नॉर्दर्न ग्रिड के ठप्प होने से दिल्ली के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
