ली भारत पहुंचे, सीमा मुद्दे पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
पायलटों बहाली में देरी पर एयर इंडिया को लगी फटकार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-07-12 09:23 PM
Last Updated:16-07-12 09:41 PM
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एयर इंडिया के 101 बर्खास्त पायलटों की बहाली में विमानन कम्पनी की ओर से हो रही देर पर एयर इंडिया प्रबंधन को सोमवार को कड़ी फटकार लगाई। न्यायालय ने पूछा कि बर्खास्त पायलटों को बहाल करने में आखिर कितना वक्त लगेगा? न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल ने एयर इंडिया की ओर से पेश हुए वकील ललित भसीन से कम्पनी प्रबंधन से यह पूछने के लिए कहा कि बर्खास्त पायलटों की बहाली के लिए गठित समिति क्या चार सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी? उन्होंने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तिथि निर्धारित की।
न्यायालय ने यह निर्देश पायलटों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सीए सुंदरम के यह बताए जाने के बाद दिया कि हाल ही में अपनी हड़ताल समाप्त करने वाले पायलटों के साथ सुलह की प्रक्रिया जारी है, लेकिन प्रबंधन बर्खास्त कर्मचारियों को फिर से सेवा में लेने की दिशा में कुछ नहीं कर रहा। वहीं, एयर इंडिया के वकील भसीन ने कहा कि पायलटों की बहाली में तीन महीने का समय लग सकता है, क्योंकि इस सम्बंध में गठित समिति को एक-एक मामले का निपटान करना है।
इस पर न्यायालय ने नाराजगी जताई। न्यायमूर्ति खेत्रपाल ने पायलटों की बहाली में हो रही देरी पर नाखुशी जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि एयर इंडिया प्रबंधन सबकुछ अपने फायदे के अनुसार करना चाहता है। इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है? न्यायालय ने पूछा कि इन पायलटों को कैसे और कब बहाल किया जा रहा है? उन्हें कब तक इंतजार करना होगा। उन्होंने आपके समक्ष कोई मांग भी नहीं रखी है।
एयर इंडिया प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए न्यायालय ने कहा कि आपने न्यायालय को पायलटों की बहाली के मुद्दे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया था और उसी आधार पर न्यायालय ने आदेश पारित किया था। अब आप सख्त रवैया अपना रहे हैं। एयर इंडिया प्रबंधन के रुख का बचाव करते हुए विमानन कम्पनी के वकील भसीन ने न्यायालय से कहा कि पायलटों की बहाली पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। वहीं पायलटों के वकील ने कहा कि उनकी बहाली की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल