उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
आर्थर रोड जेल के हालात को समझ रहे हैं सूरज
श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत
गैंगरेप के आरोपियों की साकेत कोर्ट में पेशी आज
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान
First Published:07-01-13 09:56 AM
Last Updated:07-01-13 12:10 PM
दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों की सोमवार को कोर्ट में पेशी है। साकेत कोर्ट में गैंगरेप के आरोपी कानून के कठघरे में खड़े होंगे। हालांकि इस बीच, दो आरोपी सरकारी गवाह बनने को तैयार हैं, जबकि नाबालिग आरोपी की सही उम्र उसके प्रिंसिपल के जरिए मालूम की जाएगी।
इससे पहले गैंगरेप केस में एक नया मोड़ तब आया, जब गैंगरेप के चार आरोपियों में से दो ने सरकारी गवाह बनने की गुहार लगाई है। साफ है कि संगीन गुनाह और उसके लिए मिलने वाली सजा का अहसास उन्हें हो चुका है लेकिन खास बात ये है कि इस मामले में मुख्य आरोपी राम सिंह और ठाकुर ने अपने बचाव के लिए वकील की मांग की।
फिलहाल अदालत ने सारे आरोपियों की न्यायिक हिरासत 19 जनवरी तक बढ़ा दी है पर सोमवार को पेशी के लिए आरोपियों को अदालत में आना होगा। दिल्ली गैंगरेप के बाद बलात्कार पर विचारों का बुलबुला लगातार फूट रहा है। कोई शिक्षा में बदलाव तो कोई मानसिकता में बदलाव की जरूरत बता रहा है। फिलहाल तो देश को बेसब्री से इंतजार है इंसाफ की घड़ी का।
बेइंतहा दर्द को समेटे जिस लड़की ने 13 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद दम तोड़ा, उसकी रूह के लिए गुनहगारों को कड़ी सजा जरूरी है। साथ ही लड़कियों और महिलाओं पर गिद्ध की तरह नजरें गड़ाए रखने वालों की जमात तक कड़ा संदेश पहुंचाना भी जरूरी है।
30

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
mujhe bahut khusi hogi ki balatkar ke khilaf kara kadam uth raha agar desh me kara kanun nahi banega to is wahsi ko nahi roka ja sakta kanun itna dhila hai ki jurm karne ke baad mujrim khule me ghumte hai,kanun se unhe panah milta dosi kanun
By sarveshwar singh (7th-January-2013 11:04:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
