गुरुवार, 23 मई, 2013 | 17:52 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-12-12 09:48 AM
Last Updated:29-12-12 12:11 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की मौत पर गहरा दुख जताते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि यह हम सब के ऊपर है कि हम उसकी मौत को व्यर्थ न जाने दें और देश को महिलाओं के लिए प्रामाणिक रूप से बेहतर और सुरक्षित स्थान बनाएं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दुख की इस घड़ी में देश के साथ हैं। उन्होंने पीड़िता के परिवार व मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी जताईं। उन्होंने कहा कि मैं उनसे व देश से कहना चाहता हूं कि वह लड़की जिंदगी की जंग भले ही हार गई हो, लेकिन अब यह हमारे ऊपर है कि हम यह सुनिश्चित करें कि उसकी मौत व्यर्थ न जाए।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हम इस घटना से उपजी भावनाओं व ऊर्जा को पहले ही देख चुके हैं। युवा भारत और सही मायने में बदलाव की इच्छा रखने वाले देश की ओर से इस तरह की प्रतिक्रियाएं आना समझा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि हम इन भावनाओं और ऊर्जा का सकारात्मक कार्रवाई में इस्तेमाल कर सकें तो यह उस पीडिम्ता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस समय सामाजिक व्यवहार में आवश्यक महत्वपूर्ण बदलावों पर निष्पक्ष बहस व जांच की जरूरत है। सरकार इस तरह के अपराधों के लिए बने मौजूदा दंडात्मक प्रावधानों और महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के उपायों का प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रही है।

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि पूरा राजनीतिक वर्ग व नागरिक समाज अपने संकीर्ण हितों को किनारे रखकर देश को महिलाओं के लिए प्रामाणिक रूप से एक बेहतर व सुरक्षित स्थान बनाने में मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं पीड़िता की आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि उसके परिवार को इस दुख से उबरने की ताकत मिले।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°