29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
अलविदा कह गई भारत की बेटी: हामिद अंसारी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-12-12 11:38 AM
लड़की की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी उसे श्रद्धांजलि दी है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा युवावस्था में उस लड़की के जाने से मुझे गहरा दुख है। उसे भारत की बेटी कहना ज्यादा बेहतर है।
उन्होंने कहा एक युवा और रचनात्मक जीवन को बेहद त्रासदपूर्ण हालात में क्रूरतापूर्वक छीन लिया गया। न केवल एक परिवार ने अपनी बेटी और बहन खोई है, बल्कि हर भारतीय को आज किसी अपने के खोने का अहसास हो रहा है, क्योंकि हम जानते थे कि वह कितनी बहादुरी के साथ मत्यु से संघर्ष कर रही थी।
अंसारी ने उम्मीद जताई कि यह ह्दय विदारक घटना हमें मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले सामाजिक मानकों पर और परंपराओं पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करेगी और हम आधुनिक दुनिया में प्रगति की ओर तेजी से कदम बढ़ाएंगे।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि यह बहादुर लड़की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने और सामाजिक बदलाव के लिए जारी लड़ाई का शक्तिशाली प्रतीक बन गई है।
मीरा कुमार ने कहा कि उसके निधन से हमने देश की एक साहसी लड़की को खो दिया है जो अदम्य जिजीविषा के साथ विषमाताओं से जूझ रही थी। वह हमेशा परेशानियों के दौरान हमारे लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर ने कहा कि वह अपनी बहादुर बहन का सिंगापुर में देहांत होने की खबर पा कर अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि उसने जीवन के लिए बहुत संघर्ष किया और अन्याय के खिलाफ जलाई गई उसकी लौ कभी नहीं बुझेगी।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल