राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
किले में तब्दील हुई दिल्ली, मुख्य स्थान सील
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-12-12 11:42 AM
दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई लड़की की मौत के बाद शहर में प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार को इंडिया गेट और उसके आसपास के क्षेत्रों को सील करने की घोषणा कर दी। पीड़िता ने शनिवार तड़के दम तोड़ दिया।
इन स्थानों की ओर जाने वाले मागरे पर भी आम जनता के लिए आवाजाही रोक दी गई है। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी, ''राजपथ, विजय चौक और इंडिया गेट की तरफ जाने वाले सभी मार्गो को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इन मार्गों का उपयोग न करें।''
इसके अलावा पुलिस के आग्रह पर दिल्ली मेट्रो ने भी येलो, ब्लू और वाइलिट लाइनों पर पड़ने वाले 10 स्टेशनों को बंद कर दिया है।
बंद किए गए 10 स्टेशनों में प्रगति मैदान, मंडी हाऊस, बाराखम्बा रोड, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, रेस कोर्स, जोर बाग और खान मार्किट शामिल हैं।
अधिकारी ने यह भी बताया कि हालांकि राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय पर यात्री एक लाइन से दूसरी लाइन की ट्रेनें बदल सकेंगे। लेकिन किसी को भी इन स्टेशनों के अंदर आने और यहां से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी।
ज्ञात हो कि गत 16 दिसम्बर को चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की को सड़क के किनारे फेंक दिया गया था। इस घटना के बाद से शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच हुई झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत भी हो चुकी है।
बीते 13 दिनों से जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही पीडिम्ता ने शनिवार तड़के सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह फिजियोथरेपी की छात्रा थी।
दिल्ली पुलिस ने पूर्व में कहा था कि सार्वजनिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश बेहद जरूरी हैं।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
WOMENS SHOULD DRESS CAREFULLY ,
WE SHOULD TRY FOR OUR LEVEL BEST TO PREVENT THIS TYPE OF SHAMEFUL INCIDENTS MOST IMPORTANT THING IS THAT OUR INDIAN CULTURE IS THE BEST CULTURE IN THE WORLD EITHER IN TERMS OF WEARING DRESS OR ANYTHING ,
I WOULD LIKE TO SUGGEST THAT DON'T FOLLOW WESTERN CULTURE THIS ARTICLE
NCW chief Mamta Sharma advises women to dress 'carefully'
Read more at:
By MONTEH (29th-December-2012 12:01:PM)
WOMENS SHOULD DRESS CAREFULLY ,
WE SHOULD TRY FOR OUR LEVEL BEST TO PREVENT THIS TYPE OF SHAMEFUL INCIDENTS MOST IMPORTANT THING IS THAT OUR INDIAN CULTURE IS THE BEST CULTURE IN THE WORLD EITHER IN TERMS OF WEARING DRESS OR ANYTHING ,
I WOULD LIKE TO SUGGEST THAT DON'T FOLLOW WESTERN CULTURE THIS ARTICLE
NCW chief Mamta Sharma advises women to dress 'carefully'
Read more at:
By MONTEH (29th-December-2012 12:01:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
