सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
उमर, नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव ने जताया शोक
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-12-12 01:38 PM
जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीड़िता का शनिवार को सिंगापुर में एक अस्पताल में निधन हो गया।
उमर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ''बहादुर लड़की तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।''
मोदी ने ट्विटर पर लिखा है ''देश की बहादुर बेटी के निधन की खबर से गहरा दुख व पीड़ा हुई है। उसके परिवार के प्रति हमारी गहरी शोक संवेदना।''
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों चलती बस में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती की शनिवार को हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अखिलेश ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। अखिलेश ने पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
आज़ादी के इतने समय बाद भी भारत मे महिलाओ का स्वतत्र रूप मे ना रहना भारत के लिये शमॅ की बात बात है! इसके सख्त कानून के लिये सविधान मे संशोधन होना
By sharik khan (29th-December-2012 04:24:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
