बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल सावधान...जानलेवा हो सकता है केमिकल से पका आम छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
बलात्कार के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी: शिन्दे
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-12-12 10:38 AM
सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने आज वायदा किया कि कानून को और कड़ा किया जाएगा, ताकि इस तरह की वारदात की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
शिन्दे ने कहा कि 23 वर्षीय छात्रा को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि बलात्कार के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। मृतका के परिजनों को भेजे संदेश में शिन्दे ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह कानून को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह की वारदात फिर कभी न होने पाये।
छात्रा के साथ 16 दिसंबर की रात छह पुरूषों ने दक्षिण दिल्ली में चलती बस में सामूहिक बलात्कार और बर्बरता की थी। 13 दिन से जिन्दगी और मौत के बीच झूल रही युवती की आज तड़के सिंगापुर के अस्पताल में मौत हो गयी।
इस बीच गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया है कि सरकार यह सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेगी कि छात्रा के हत्यारों को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा मिले।
सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार कानून में संशोधन के लिए दिन रात एक कर कार्य करेगी और सुनिश्चित किया जाएगा कि देश के किसी अन्य नागरिक को इस हैवानियत से न गुजरना पड़े।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी छात्रा की मौत पर शोक व्यक्त किया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी किरन बेदी ने कहा कि हर पुलिसकर्मी को प्रार्थना करनी चाहिए और महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने में सामूहिक विफलता के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि छात्रा की मौत हम सबके लिए शर्मिन्दगी और गहरे दुख की बात है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हम उस छात्रा की मौत के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, क्या हम ऐसा कुछ कर सकते हैं कि देश की आधी आबादी हमारे बीच सुरक्षित महसूस कर सके।

00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
Hume bisbash hai ki aisi ghatna dobara nahi ho sakta hai basarte ki inlogo dharende ko MAOUT KI SAJA HO HUM APNE DESH BASIO KO KAHNA CHAHTE HAI KI IS SAMAY PURE BHARAT ME JO BIRODH HO RAHA HAI BO SAHI HAI LEKIN BHARAT KI SAMPTI KO NUKSAN NA
By RANDHIR (30th-December-2012 03:33:AM)
Hamare desh ki sarkaar ko kuchh to krna hoga jisse yaha hamare desh me aadmi aur aurat k beech ki khaii pat
By Mayank bajpai (29th-December-2012 11:19:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल