सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो

बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
जंतर-मंतर पर शीला दीक्षित ने झेली लोगों की नाराजगी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-12-12 03:43 PM
Last Updated:29-12-12 05:38 PM
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उस समय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा, जब वह हाल में बलात्कार की शिकार 23 वर्षीय पीड़िता की मौत पर जंतर-मंतर पर आयोजित शोक समारोह में हिस्सा लेने पहुंची। लोगों का नाराजगी के कारण उन्हें जंतर-मंतर से वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा।
जंतर-मंतर पर करीब 500 लोगों ने मृत लड़की के प्रति शोक प्रकट करने के लिए एकत्र हुए थे और जब दोपहर दो बजे शीला वहां पहुंची तब उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पडा। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया और जिसके कारण उन्हें लौटने पर मजबूर होना पड़ा।
बहरहाल, जंतर-मंतर छोड़ने से पहले उन्होंने वहां एक मोमबत्ती जलाई और मृतक के प्रति शोक प्रकट किया। एक प्रदर्शनकारी ने पूछा कि क्या आप किसी की मौत को राजनीतिक रंग देना चाहती हैं, जब प्रदर्शन शुरू हुआ तब क्यों नहीं आई, जब आपके घर के बाहर प्रदर्शन हुआ, तब पुलिस को हमें हटाने को कहा गया। कुछ ही मिनट बाद उन्हें पुलिस की सुरक्षा में इलाके से बाहर निकाला गया।
गौरतलब है कि आज सुबह 10 बजे से ही लोग जंतर-मंतर पर एकत्र होना शुरू हो गए थे। आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, कुमार विश्वास ने भी मुंह बांध कर और काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल