शनिवार, 18 मई, 2013 | 18:30 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
इंसाफ के लिए जंतर-मंतर पर जारी है इंकलाब
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:31-12-12 02:40 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (5) अ+ अ-
राजधानी दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 23 वर्षीय युवती के लिए न्याय की मांग को लेकर सोमवार को भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। पीड़िता का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विभिन्न छात्र संगठनों, महिला कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने कहा है कि प्रदर्शन जारी रहेगा।

जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे दो में से एक, बाबूसिंह राम ने एक टीवी चैनल से कहा कि हम लड़की के लिए लड़ेंगे। हम पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और तबतक भूख हड़ताल जारी रखेंगे, जब तक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता और यौन उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई क लिए त्वरित अदालतें नहीं बन जातीं।

आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में अपराह्न् तीन बजे एक विरोध मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया है।

आइसा की महासचिव सुचेता डे ने कहा कि हमें आशा है कि कम से कम एक हजार विद्यार्थी इस मार्च में हिस्सा लेंगे। हम अपनी मांगें पूरी होने तक आवाज बुलंद करते रहेंगे।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने दिन में तो कोई यातायात प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन नववर्ष की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम सात बजे से प्रतिबंध लागू है।

दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी एक परामर्श में कहा गया है कि शाम सात बजे के बाद मध्य दिल्ली के कनाट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में, मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग चौराहा, बंगाली मार्केट, और चेल्म्सफोर्ड रोड से आगे वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा तीन मेट्रो स्टेशनों- राजीव चौक, बाराखम्भा रोड और पटेल चौक- को भी सोमवार शाम 7.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने रविवार को ही दे दी थी।

दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा था कि नव वर्ष समारोहों के लिए लागू सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण यात्रियों को इन तीनों स्टेशनों में प्रवेश करने या यहां से निकलने की अनुमति नहीं होगी।'' इन स्टेशनों पर शाम 7.15 बजे के बाद टिकटों की बिक्री नहीं होगी।

यात्री हालांकि राजीव चौक पर रात 11 बजे तक गाड़ियां बदल सकेंगे। दिल्ली मेट्रो के बाकी अन्य सभी स्टेशन सामान्य तरीके से खुले रहेंगे।

ज्ञात हो कि 23 वर्षीय युवती के साथ 16 दिसम्बर की रात छह लोगों ने एक चलती बस में दुष्कर्म किया था। इलाज के दौरान शनिवार को सिंगापुर में उसका निधन हो गया। उसके शव को वहां से दिल्ली लाकर रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (5) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(5)
jo bhi asa galat kam karta hai to usko kadi se kadi sja honi chahiye
By prmod kumar  (31st-December-2012 07:56:PM)
jo bhi esi ghinoni harquat karta hai to use kesi stadium me khuleaam fanci deni chahie aur use puri duniyame live karna chahie jisko dekh kar esa karne walo ko pata lage ke ham agar galat karte he to hamare sath bhi esa hi hoga
By kapil johri (31st-December-2012 05:34:PM)
Enter x
By null (31st-December-2012 05:23:PM)
कांग्रेस तो यह भी कह सकती है की पहले चुनाव जीत कर लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत हासिल कर लो फिर खुद ही कानून बना लेना; क्यों प्रदर्शन करते हो ?
By VIJAY CHADDA (31st-December-2012 04:39:PM)
inshaf to hona hi chahiye un sabhi aaropiyo ko aesi saja mile ki koe bhi esi karne ki himmat na kare or sabse kamiya humare sistam or samaj me hai hum aesa moka aane hi kiw dete hai,mai es ghatna ki ninda karta hun un aaropiyo ko kathor se kathor saja milni chahiye ,
By raj (31st-December-2012 04:09:PM)
 
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°