फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: PM अमेरिका की लीडिया डेविस को 'मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज'
पढ़िए, प्रधानमंत्री का देश के नाम संदेश...
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:24-12-12 02:23 PM
दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घटना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज राष्ट्र के नाम दिये गये संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है-
मेरे प्यारे देशवासियों,
दिल्ली में सामूहिक बलात्कार के घिनौने अपराध पर लोगों में वास्तविक और जायज गुस्सा और पीड़ा है। तीन लड़कियों का पिता होने के नाते मैं भी आप सभी की तरह इस मामले को संजीदगी से महसूस करता हूं।
मैं, मेरी पत्नी और मेरा परिवार मिलकर इस क्रूर अपराध की शिकार लड़की के प्रति चिंतित है। सरकार उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है। संकट की इस घड़ी में हम सभी को उसके और उसके प्रियजनों के लिए दुआ करनी चाहिए।
मुझे इस घटनाक्रम पर भारी दुख है, जिसकी वजह से प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। इस अपराध पर गुस्सा समझा जा सकता है, लेकिन हिंसा इसका हल नहीं है। मैं सभी नागरिकों से शांति और अमन बनाये रखने की अपील करता हूं।
मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाये जायेंगे। गृह मंत्री ने की जा रही कार्रवाइयों और उपायों की जानकारी दी है। हम बिना देरी के बलात्कार के इस अपराध की जांच करेंगे और साथ ही महिलाओं और बच्चों पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कानूनों की व्यापक समीक्षा करेंगे। हमारी सरकार इन सभी के बारे में आपको लगातार जानकारी देती रहेगी।
मैं समाज के सभी वर्गों से अपील करता हूं कि वे शांति बनाये रखें और हमारे प्रयासों में सहयोग करें।

02

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
Citizens want more "spoken securacy" in is very tiny to sympathy
By Abhishek chandra (25th-December-2012 07:56:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल