ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
राम सिंह के घर को बम से उड़ाने की कोशिश
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-01-13 11:59 AM
Last Updated:01-01-13 02:44 PM
राजधानी में 23 वर्षीय छात्रा से चलती बस में सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपियों में से एक के घर के नजदीक दो बम कथित रूप से लगाने वाले एक 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
इस व्यक्ति ने जो बम आरोपियों में से एक के घर के नजदीक कथित रूप से लगाए, थे वे पटाखों में इस्तेमाल होने वाले सामान्य श्रेणी के बारूद से बनाए गए थे।
राजेश नाम के व्यक्ति को दक्षिण दिल्ली के आर के पुरम इलाके की रविदास कालोनी से कल शाम उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह बम लगाने के बाद वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। उसके दो अन्य साथी इसके पहले से ही वहां से भाग चुके थे।
स्थानीय लोगों ने इन तीनों को इलाके में संदिग्ध हालत में घूमते देखा था और कथित तौर पर इन लोगों ने धमकी दी थी कि वे आरोपियों में से एक राम सिंह के घर को उड़ा देंगे।
तीनों संदिग्धों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया जबकि दो अन्य फरार हो गए। लोगों ने राजेश को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचित किया।
इस व्यक्ति ने जो बम आरोपियों में से एक के घर के नजदीक कथित रूप से लगाए, थे वे पटाखों में इस्तेमाल होने वाले सामान्य श्रेणी के बारूद से बनाए गए थे।
स्थानीय लोगों ने इन तीनों को इलाके में संदिग्ध हालत में घूमते देखा था और कथित तौर पर इन लोगों ने धमकी दी थी कि वे आरोपियों में से एक राम सिंह के घर को उड़ा देंगे।
तीनों संदिग्धों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया जबकि दो अन्य फरार हो गए। लोगों ने राजेश को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचित किया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल