ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, और फिर हुई फरार श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
गोवा: बसों में सादी वर्दी में तैनात होगी पुलिस
पणजी, एजेंसी
First Published:05-01-13 12:38 PM
दिल्ली में बर्बर सामूहिक बलात्कार की घटना के मद्देनजर गोवा सरकार ने बसों में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात करने का फैसला किया है। संकट में फंसी महिलाओं की मदद के लिए सभी थानों में 24 घंटे काम करने वाली डेस्क भी स्थापित की जाएगी।
सुरक्षा समीक्षा समिति ने कल एक बैठक में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के कदम उठाने का फैसला किया। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विजय सिंह ने बताया कि महिलाओं से छेड़छाड़ या र्दुव्यवहार रोकने के उद्देश्य से पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बसों में सफर करेंगे।
गोवा में बड़ी संख्या में निजी बसें चलती हैं। ये आम तौर पर खचाखच भरी होती हैं, जिससे महिला यात्रियों को छेड़छाड़ की घटनाओं का सामना करना पड़ता है।
सुरक्षा समीक्षा समिति ने इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थानों में एक अलग से डेस्क स्थापित करने का भी फैसला किया। यह डेस्क 24 घंटे काम करेगी और इस पर महिला पुलिस अधिकारी तैनात होंगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राज्य पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1091 भी संचालित की है। इस पर फोन करने पर महिलाओं को पुलिस से तत्काल मदद मिलेगी।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल