ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
अन्य फोटो
दिल्ली में गत 16 दिसंबर को युवती के साथ एक चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया, उसे बर्बरता से मारा-पीटा गया और बस से बाहर फेंक दिया गया।
सामूहिक बलात्कार मामले पर सोनिया-मनमोहन सख्त, होगी कड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-12-12 01:25 PM
Last Updated:28-12-12 02:01 PM
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने आज जोर देकर कहा कि बर्बर सामूहिक बलात्कार मामले के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में समय व्यर्थ नहीं किया जाएगा, जबकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस के 127वें स्थापना दिवस के इतर मीडिया से बात करते हुए सोनिया और सिंह ने कहा कि वे भी 16 दिसंबर की बर्बर घटना को लेकर देश में पैदा गुस्से और रोष में उनके साथ हैं।
आमतौर पर इस मौके पर नववर्ष की शुभकामनाएं देने वाली सोनिया ने इस बार ऐसा नहीं किया और कहा कि हमारा ध्यान उस युवा महिला के साथ हैं जो बर्बर हमले के बाद अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।
सोनिया ने 24 अकबर रोड पर पार्टी के झंडे को फहराने के बाद भावुक आवाज में कहा कि आज हमारी एकमात्र इच्छा यह है कि वह (पीड़ित) उबरे और हमारे पास वापस आए और इस तरह के बर्बर कृत्य को करने वाले अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए समय व्यर्थ नहीं किया जाए।
सोनिया के साथ खड़े प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि हमारी सरकार दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बलात्कार के आरोपियों की शीघ्र सुनवाई को लेकर सरकार की पहल के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जेएस वर्मा के नेतृत्व में एक समिति बनाई है, जो महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित कानूनों को आधुनिक बनाने के लिए तरीके सुझाएगी।
सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि हम जघन्य अपराध पर देश के गुस्से और रोष में उनके साथ हैं। हमारी प्रार्थनाएं बहादुर युवती के साथ है और उसका सर्वश्रेष्ठ संभव इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश ऊषा मेहरा को यह पता करने के लिए नियुक्त किया गया है कि क्या घटना के बाद की घटनाक्रम में किसी की खामी या लापरवाही रही।
एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस के 127वें स्थापना दिवस के इतर मीडिया से बात करते हुए सोनिया और सिंह ने कहा कि वे भी 16 दिसंबर की बर्बर घटना को लेकर देश में पैदा गुस्से और रोष में उनके साथ हैं।
आमतौर पर इस मौके पर नववर्ष की शुभकामनाएं देने वाली सोनिया ने इस बार ऐसा नहीं किया और कहा कि हमारा ध्यान उस युवा महिला के साथ हैं जो बर्बर हमले के बाद अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।
सोनिया ने 24 अकबर रोड पर पार्टी के झंडे को फहराने के बाद भावुक आवाज में कहा कि आज हमारी एकमात्र इच्छा यह है कि वह (पीड़ित) उबरे और हमारे पास वापस आए और इस तरह के बर्बर कृत्य को करने वाले अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए समय व्यर्थ नहीं किया जाए।
सोनिया के साथ खड़े प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि हमारी सरकार दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि हम जघन्य अपराध पर देश के गुस्से और रोष में उनके साथ हैं। हमारी प्रार्थनाएं बहादुर युवती के साथ है और उसका सर्वश्रेष्ठ संभव इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश ऊषा मेहरा को यह पता करने के लिए नियुक्त किया गया है कि क्या घटना के बाद की घटनाक्रम में किसी की खामी या लापरवाही रही।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
AISA LOGO KO TO FASI KI SAJA BHI KAM
By PERMJJET SINGH (29th-December-2012 11:44:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल